सभी छात्र-छात्राएं अनुशासित रहकर शिक्षा ग्रहण में अपना समय बिताएं मोबाइल में समय बिताकर अपने छात्र जीवन को बर्बाद न करें-राजेश कमल
इस विद्यालय से कई दर्जन होन हार प्रतिभाएं निकल कर केंद्र तथा प्रदेश की सरकार के पदों में आसीन होकर मां पिता एवं विद्यालय गुरुओं का नाम रोशन कर रहे हैं-डॉक्टर नरेश मैहर
कालपी (जालौन) नगर के प्रसिद्ध विद्यालय में मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोगों की उपस्थित तथा छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में शताब्दी समारोह कुशल तरीके से संपन्न हुआ।
शुक्रवार दिन दोपहर के उपरांत माधवराव सिंधिया व्यास इंटर कॉलेज कालपी सभागार में आयोजित समारोह पर मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने मौजूद बच्चों को शिक्षा के बाबत गुरु मंत्र बताते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राएं छात्र जीवन में अपने समय को बर्बाद न करें मोबाइल में सिर्फ शिक्षा ग्रहण करने में अपने को अनुशासित छात्र समझ कर समय से ध्यान लगाकर शिक्षा ग्रहण कर सर्वाधिक अंक प्राप्त कर अगली कक्षा में पहुंचने के लिए सदैव अग्रसर रहने निर्देश दिए जो छात्र अपने जीवन में गुरुओं के निर्देश का पालन करता है ऐसे छात्रों को ऊंचाइयों में जाने से कोई नहीं रोक सकता शिक्षा एक घर की रोशनी है जिससे घरों में सदैव इन खुशी का माहौल बना रहता है विशिष्ट अतिथि पुलिस उपाधीक्षक राजेश कमल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी छात्र-छात्राएं समय को बर्बाद न करें तथा मोबाइल पर कम ध्यान दें शिक्षा में ही ज्यादा ध्यान देकर शिक्षा ग्रहण कर अपने को सरकार की नौकरियों में अच्छे पदों में पहुंच कर मां पिता तथा गुरुओं का नाम रोशन करें विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार मुकेश कुमार ने भी अपने विचार प्रकट किये विद्यालय प्रबंधक डॉ नरेश मैहर ने विद्यालय की प्रगति मे प्रकाश डालते हुए अवगत कराया तथा मौजूद छात्र-छात्राओं से कहा कि जो भी छात्र अनुशासित रहकर विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करता है वह विद्यालय का सच्चा छात्र-छात्राएं के रूप में विख्यात होती हैं विद्यालय अध्यक्ष गिरजा कांतत्रिपाठी विद्यालय उप प्रबंधक जय खत्री रवीद्र अवस्थी आदि ने अपने विचार प्रकट किये कक्षा 12 की छात्रा पलक राजावत जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे की खूबसूरत प्रतिमा बनाकर मुख्य अतिथि को भेंट की विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शाक्य ने आए हुए अतिथियों एवं गणमान्य लोगों मौजूद छात्र-छात्राओं को अभिवादन कर आभार प्रकट किया प्रबंधक डॉ नरेश मैहर ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को गुलदस्ता देकर स्वागत किया कमेटी के अध्यक्ष गिरजा दत्त त्रिपाठी ने आए हुए अतिथियों को गिफ्ट देकर स्वागत किया पूर्व प्रधानाचार्य सुशील कुमार द्विवेदी ने समारोह का संचालन किया कार्यक्रम शुरू पहले मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने विद्यालय प्रांगण में मां के नाम एक वृक्ष रोपण कर परिवार के समान भरण पोषण कर वृक्ष बड़ा करने का संदेश दिया मौके में कमेटी कोषाध्यक्ष मोतीलाल शर्मा जीव विज्ञान प्रवक्ता अरविंद द्विवेदी रमेश शास्त्री आनंद शर्मा उत्कर्ष मैहर राज नारायण सिंह अतुल मिश्रा प्रदीप किशोर तिवारी अश्वनी अवस्थी राम रतन द्विवेदी राजमणि प्रमोद गुप्ता डीपी पुरवार मनोज तिवारी राजकुमार दीक्षित नरेंद्र यादव हेमंत कुमार नीरज कुमार जगन्नाथ आदि एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












