कालपी (जालौन) गुरुवार के दिन उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने तहसीलदार अभिनव तिवारी के साथ हाईवे कंपनी अधिकारी एवं ठेकेदार कर्मचारियों की मौजूदगी में ओवर ब्रिज के ऊपर हाईवे में हुए बडे गड्ढे के निर्माण की गुणवत्ता सही न पाए जाने पर जमकर नाराज़गी जाहिर की उन्होंने मौजूद कंपनी के अधिकारी एवं ठेकेदार को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि मानक के आधार पर गुणवत्ता परक तरीके से निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए निरीक्षण दौरान यदि निर्माण में मानक विहीन मटेरियल इस्तेमाल किया गया तो ऐसे ठेकेदार की खैर नहीं होगी इतना भी नहीं भुगतान लेने के लाले पड़ जाएंगे मुझे सिर्फ इस्टीमेट तथा मानक के तहत अवर अभियंता की देखरेख में निर्माण कराने के निर्देश दिए उन्होंने यह भी अवगत कराया कि हाईवे से कई बाहनों का तथा मुसाफिरों का आवागमन बराबर चलता है इससे सही निर्माण किया जाए जिससे कोई पुन: अनहोनी घटना न हो सके यातायात व्यवस्था सही तरह बराबर चल सके।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









