उप जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी का अतिरिक्त पदभार किया ग्रहण
कालपी (जालौन) नगर पालिका परिषद कालपी में अधिशाषी अधिकारी पद कई महीनो से खाली चल रहा था जिससे पालिका के कर्मचारी वेतन न मिलने एवं आदि कार्य बाधित चल रहे थे वही समस्या को जिलाधिकारी ने संज्ञान में लेकर पूर्व उप जिलाधिकारी को ईओ पद का चार्ज ग्रहण करने का आदेश पारित किया था कुछ दिन में उप जिलाधिकारी का जनपद जालौन में सर्विस का समय पूरा हो जाने पर उनका तबादला गैर जनपद हो गया था तभी 1 माह से ईओ का पद खाली चल रहा था जिससे पालिका के सारे कार्य बाधित चल रहे थे उक्त समस्या को जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने संज्ञान में लेकर तत्काल गुरुवार को उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य को पालिका ईओ पद का पदभार ग्रहण करने का आदेश जारी किया डीएम का फरमान मिलते ही उप जिलाधिकारी मौर्य ने गुरुवार को पालिका नवागंतुक ईओ पद भार ग्रहण करते हुए अवगत कराया कि कई महीनो पालिका के लंबित कार्य चल रहे थे उनको अध्यक्ष एवं सभासदो के सहयोग से शीघ्र पूरे किए जाएंगे उन्होंने जनता को अवगत कराया कि पालिका से संबंधित कोई भी समस्या को मैं आड़े नहीं आने दूंगा फरियादियों के लिए मैं सदा समर्पित रहूंगा उनके कार्यों को यथासंभव शीघ्र निस्तारण करने या कराने में मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









