कालपी (जालौन) सड़क में बीती रात 50 वर्षीय अकलीन पुत्र हबीब निवासी थाना कदौरा ग्राम चतेला सड़क पर घर जा रहे थे तभी सड़क दुर्घटना में घायल हुए इसी क्रम में 70 वर्षीय रामदेवी पत्नी निर्गुण दास निवासी मगरोल 32 वर्षीय देवेंद्र पुत्र निर्गुण दास निवासी मगरोल बुधवार की रात अपने पुत्र के साथ निज निवास बाइक में बैठकर जा रही थी तभी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए घटना की सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस के कर्मियों ने तीनों घायलों को अलग-अलग जगह से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेख ने घायलों की जांच की जांच दौरान दो घायलों की स्थिति गंभीर पाए जाने पर प्राथमिकी उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया शेष युवक घायल का स्वास्थ्य टीम लगाकर इलाज शुरू किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









