जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

 

शासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए

जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनसुनवाई में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, नगर निकाय, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दास्त नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी मौके पर जाकर तथ्यों का परीक्षण करें तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई शासन की महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जिसके माध्यम से आमजन अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखते हैं। इसलिए प्रत्येक शिकायत को पूरी संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ निस्तारित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन मामलों में विभिन्न विभागों के समन्वय की आवश्यकता हो, उनमें आपसी समन्वय स्थापित कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें