उरई में मिली परित्यक्त नवजात बालिका, 15 दिन में मांगी गई परिजनों से जानकारी

उरई। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि सर्व साधारण को सूचित किया किया जाता है कि परित्यक्त नवजात शिशु (बालिका) दिनांक 30.06.2026 को ग्राम रगेदा थाना कोत० उरई जिला जालौन में कोतवाली उरई जिला जालौन को समय प्रातः 11:20 मिनट पर प्राप्त हुआ है। नवजात बालिका को दिनांक 02.07.2026 को संरक्षण एवं देखभाल हेतु बाल कल्याण समिति जालौन के समक्ष प्रस्तुत किया गया।बाल कल्याण समिति जालौन के आदेशानुसार किशोर न्याय अधिनियम 2015 के अन्तर्गत नवजात शिशु (बालिका) को राजकीय विशेष दत्तक ग्रहण इकाई जालौन में दिनांक 02.07.2026 को आवासित कराया गया है। जिस किसी को शिशु (बालिका) के माता-पिता / रिश्तेदार आदि के सम्बंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो 15 दिन के अन्दर कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी जालौन कमरा नं०-26 कलेक्ट्रेट में सूचना दे सकते है, अन्यथा उक्त अवधि के उपरान्त बालिका को दत्तक ग्रहण हेतु स्वतंत्र घोषित कर दिया जाएगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें