अकबरपुर (कानपुर देहात)। जौहर विश्वविद्यालय के 38 कमरे गिराए जाने की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं न्यायोचित कार्रवाई की मांग की।
प्रदेश सचिव शेखू खान तथा युवजन सभा के प्रदेश सचिव काशिफ खान के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि शिक्षा संस्थानों से जुड़े मामलों का समाधान कानून एवं न्याय के दायरे में पारदर्शी ढंग से किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए न्यायसंगत निर्णय लेने की अपील की।
प्रतिनिधिमंडल ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखते हुए कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान से संबंधित कार्रवाई कानून के अनुरूप और सभी पक्षों को सुनकर की जानी चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने प्रशासन से निष्पक्षता बनाए रखने तथा उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
इस अवसर पर सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ब्रज यादव, उवैस दीवान, राकेश यादव, प्रिंस यादव, आरिफ खान, शैलेन्द्र सिंह यादव, विनायक सिंह यादव, अनस खान, गंगा यादव, शिवम यादव, सतीश शंखवार, अमन शर्मा, गुलाम खान, शोएब अख्तर मंसूरी, इरफान, जमील खान, धर्मेंद्र कुमार, गुलाम अख्तर, दिनेश सिंह, रफीक खान, राशिद खान, अमन शेख, इरफान गिरदाऊ, सैफी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












