स:सम्मान आटा एस ओ ने गुरू जी को सौंपीं दोनों मूर्तियां
कालपी (जालौन ) माखन चोर को चुराने वाले चोर को तो सजा मिली पर खुद लड्डू गोपाल जी को भी लगभग दो वर्ष तक अपनी जन्म भूमि(कारागार)में रहना पड़ा और सोमवार 27 जुलाई को थाना आटा पहुंचे महंत रामकरन दास जी महाराज महामण्डलेश्वर बड़ा स्थान कालपी को थाना आटा एस ओ अभिलाष मिश्रा ने स:सम्मान सौंपकर कन्हां जी की जन्म भूमि से मन्दिर के लिए विदा किया।
घटनाक्रम के अनुसार श्री लक्ष्मीनारायण मन्दिर बड़ा स्थान कालपी से जुड़े श्री राम जानकी मन्दिर ग्राम हैदलपुर थाना आटा जनपद जालौन जिसमें भगवान श्री राम जी के परिवार की मूर्तियों के अतरिक्त लड्डू गोपाल जी की मूर्तियां स्थापित हैं।
दिनांक 14-15 जुलाई 2024 की रात्रि अज्ञात चोर के द्वारा उक्त मन्दिर से लड्डू गोपाल की पीतल की दो मूर्तियां जिसमें दोनों मूर्तियों का वजन करीब 01किलोग्राम है । मन्दिर के ताले की चाबी चुराकर ताला तोड़कर चोरी की गई थी। महन्त रामकरन दास जी ने इस चोरी में साजिश की शंका जताई थी और शक जाहिर करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए राजा बाबू पुत्र हरी सिंह निवासी ग्राम हैदलपुर थाना आटा जनपद जालौन का नाम अंकित कराया था। आटा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर दोनों मूर्तियां बरामद कर ली थीं।और आरोपी को जेल भेज दिया था। उसके साथ चल रही कानूनी प्रक्रिया के बाद 27जुलाई 2026 को दोनों मूर्तियां वादी महंत रामकरन दास चेला गौलोकवासी महंत जयराम दास जी महाराज श्री लक्ष्मीनारायण मन्दिर बड़ा स्थान कालपी को आटा थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा के द्वारा स:कुशल सौंप दी गई। मूर्तियों को पाकर गुरुदेव के साथा थाना आटा पहुंचे मनोज पाण्डेय नीलाभ शुक्ला कल्लू शुक्ला पूर्व प्रधान कीरतपुर पप्पू ने हर्ष व्यक्त किया और भगवान लालजी गोपाल जी की दोनों का चरण वन्दना कर स:कुशल मन्दिर तक पहुंचाया। गुरुदेव महंत रामकरन दास जी महाराज ने बताया कि बुधवार 29जुलाई गुरूपूर्णिमा के पावन पर्व पर विधि विधान से भगवान को सिंहासन पर विराजमान करने की प्रक्रिया की जाएगी।गुरपूर्णिमा पर सभी भक्त सादर आमंत्रित हैं समयानुसार श्री लक्ष्मीनारायण मन्दिर बड़ा स्थान पधार कर भगवान का दर्शन पूजन कर भण्डारा प्रसाद ग्रहण कर जीवन को सफल बनाएं।
आर०एन० शुक्ला पत्रकार












