तालाब आवंटन (नीलामी शिविर 31 जुलाई को)

कानपुर देहात। सर्वसाधारण को उप जिलाधिकारी भोगनीपुर ने सूचित किया है कि तहसील भोगनीपुर कानपुर देहात के अन्तर्गत मत्स्य पालन हेतु उपयुक्त तालाबो का दस वर्षीय पट्टा / आवंटन करने हेतु तहसील भोगनीपुर में स्थित सभागार में दिनांक 31.08.2028 को प्रातः 10:00 बजे नीलामी शिविर आयोजित किया जायेगा। ऐसे तालाब जिनकी नीलामी किसी कारण वश दिनांक 31.08.2026 को नहीं हो पाती है तो उसकी नीलामी दिनांक 07.09.2026 व 15.09.2026 को तहसील मुख्यालय में उसी प्रकार सुम्पन्न होगी। मत्स्य पालन आवंटन उ०प्र० राजस्व संहिता 2006 में निहित प्राविधानो के अन्तर्गत पात्र व्यक्तियों को नीलामी के माध्यम से किया जायेंगा। दस वर्षीय मत्स्य पालन हेतु तालाबो की नीलामी की दर 10000/- रू० प्रति हे० होगी। नीलामी में भाग लेने वाले प्रतिभागियो को नवीनतम आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र जो विज्ञापन की तिथि से छः माह से अधिक पुराना न हो प्रस्तुत करना होगा। बोली बोलने वाले अर्ह व्यक्ति को न्यूनतम निर्धारित दर का 10 प्रतिशत आरक्षित धनरारशि जमानत के रूप में नीलामी के पूर्व जमा करनी होगी तथा अधिकतम बोली बोलने वाले व्यक्ति को 1/4 धनराशि उसी दिन तथा शेष 3/4 धनराशि 15 दिवरा के अन्दर कार्यालय में जमा करनी होगी। असफल बोलीदाताओं की जमानत धनराशि नीलामी के पश्चात तत्काल वापस कर दी जायेंगी। उक्त नीलामी की कार्यवाही हतु तहसीलदार भोगनीपुर को नीलाम अधिकारी के रूप में नामित किया जाता है। शिविर में मछुआ समुदाय के व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जायेंगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें