जनसंदेश 24 समाचार सेवा
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। राजपुर थाना पुलिस ने एक पुराने मामले में वांछित वारंटी मुनीम और रामगोविन्द निवासी खोजारामपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। वहीं शिवली थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में दर्ज मामले के आरोपी शिवम सिंह निवासी तातमऊ को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
इसके अलावा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने निवारक कार्रवाई करते हुए कुल 14 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया। इनमें सिकंदरा थाना क्षेत्र से 1, मंगलपुर से 1, रसूलाबाद से 9 तथा शिवली थाना क्षेत्र से 3 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।












