जनसंदेश 24 समाचार सेवा
भोगनीपुर, कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय शत्रुघ्न सिंह यादव जी की पूज्य भाभी जी के आकस्मिक निधन का समाचार प्राप्त होने पर समाजवादी पार्टी के भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री उनके निज निवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर राघव अग्निहोत्री ने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि किसी प्रियजन का निधन परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक क्षण होता है। ऐसे समय में समाजवादी परिवार शोकाकुल परिजनों के साथ पूरी संवेदना और आत्मीयता के साथ खड़ा है।












