
जनसंदेश 24 समाचार सेवा
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने सभी शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और निष्पक्ष व समयबद्ध न्याय का भरोसा दिलाया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर लोगों की शिकायतें सुनीं और न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।












