कालपी (जालौन) एक ग्राम में बीती शाम 12 वर्षीय किशोरी खेत से घर वापस लौट रही थी तभी ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मृत्यु हुई।
बताते चले कि ग्राम छौक निवासी अरविंद की पुत्री अनन्या किशोरी बुधवार को शाम खेत से घर वापस आ रही थी तभी रेलवे लाइन को पार करते हुए जैसे ही निकली उसी समय तेजगति से निकली ट्रेन ने अपने चपेट में लेकर बुरी तरह से मृत्यु हो गई मृत्यु की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो परिवार के लोग घर से रोते हुए घटना स्थल में पहुंचे वही किशोरी पुत्री को मृत अवस्था में देखकर परिजनों के बीच कोहराम मच गया वहीं घटना की सूचना पाकर उप निरीक्षक दयाशंकर सिंह यादव पुलिस बल के साथ पहुंचकर घटना स्थल का चारों तरफ निरीक्षण किया इसके उपरांत गुरुवार को परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर किशोरी शव को पुलिस अभिरक्षा में जिला पोस्टमार्टम हाउस उरई भेजा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










