कालपी (जालौन) नगर के दो मोहल्ले में दो लोग गाली गलौज कर झगड़े को अंजाम दे रहे थे तभी चौकी प्रभारियों ने गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक महमूदपुरा चौकी प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण कर रहे थे वही झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने हरीगंज निवासी तौसीफ पुत्र सफीक अहमद पड़ोसी को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया इसी क्रम में टरननगंज कालपी चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र सिपाही अभिषेक यादव पुलिस के साथ नगर में भ्रमण कर रहे थे वहीं झगड़े की सूचना मिलते ही पंहुची पुलिस टीम ने राम चबूतरा निवासी करन पुत्र राजेंद्र कुमार को गाली गलौज कर मारपीट कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटनाओं में कालपी पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ चालानी रिपोर्ट अलग-अलग दर्ज कर अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










