कालपी (जालौन)। गुरुवार को सुबह दो लोगों की मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित ने कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र प्रस्तुत कर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की लगाई गुहार।
ग्राम देवकली निवासी चंद्रशेखर पुत्र स्वर्गीय राम प्रकाश ने गुरुवार के दिन कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि सुबह लगभग 8 बजे प्रार्थी अपने बड़े पापा सिद्धांत के पुत्र रामकेश वी राम सिंह पुत्र छोटे को गुजरात लेने के लिए घर गया था तभी रामसेवक तामी कारिया अनुरूप प्रार्थी के घर में घुस आए और प्रार्थी को बुरी बुरी गालियां देने लगे कहने लगे कि मुझे दारु की बोतल ला कर दे दो तो प्रार्थी ने मना किया तो उपरोक्त लोग मरने लगे तो उसे समय प्रार्थी के बड़े पापा का लड़का रामकेश वह मां का लड़का राम सिंह ने बीच बचाव किया तो उपरोक्त लोगो ने रामकेश को बहुत मारा पीटा रामकेश के पैर पर डंडा मार दिया और राम सिंह के सर पर डंडे मारे जिससे राम सिंह का सर फट गया वह राम सिंह का मोबाइल तोड़ दिया वह प्रार्थी की बहन को भी मारा उक्त घटना में शोरगुल सुनकर कर पड़ोसी लोग आ गए उन्होंने हमलावरों को ललकारा तभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए घटना के उपरांत दोनों घायल कोतवाली पहुंचकर आपबीती घटना को बताया पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेकर घायलों को पुलिस अभिरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डॉक्टरी हेतु भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










