कालपी (जालौन) बाजार में स्थित दुकानदार व्यापारियों की समस्या को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या निस्तारण कराई जाने की गुहार लगाई।
बुधवार के दिन व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष नमन अग्रवाल उपाध्यक्ष अमित गुप्ता कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता आदि के साथ तहसील कालपी में पहुंचकर कार्यालय में मौजूद उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य को ज्ञापन देते हुए अवगत कराया कि बाजार में फुटपाथ पट्टी पर बैठने वाले दुकानदारों का लाइसेंस पालिका के द्वारा निर्गत किया गया था जिसका शुल्क 125 प्रतिवर्ष जमा होता था अब उक्त लाइसेंस पालिका के आर आई नवीनीकरण करने में माना कर रहे हैं बाजार में ऐसे व्यापारियों के लाइसेंस को शीघ्र नवीनीकरण कराए जाने हेतु पालिका को निर्देशित करें ज्ञापन देने वालों में सभासद सुनील पटवा समीर धवन आशीष गुप्ता अमर चंदन पटवा आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










