जल संरक्षण हेतु सीओ ने प्रभारी निरीक्षक समेत सभी स्टाफ को दिलाई शपथ

कालपी (जालौन) जल की बर्बादी रोकने तथा जल संचय उद्देश्य से पुलिस उपाधीक्षक ने कोतवाली में मौजूद प्रभारी निरीक्षक एवं समस्त स्टाफ को शपथ दिलाकर जल संरक्षण करने के निर्देश दिए।
बुधवार के दिन कोतवाली कालपी प्रांगण में पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह निर्देश पर क्षेत्राधिकारी राजेश कमल ने मौजूद प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी तथा समस्त पुलिस स्टाफ को शपथ दिलाते हुए कहा कि मैं पानी बचाने और उसके विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ लेता हूं/लेती हूं मैं यह भी शपथ लेता हूं/लेती हूं कि मैं जल का समुचित उपयोग करूंगा/करूंगी तथा पानी की हर एक बूंद का संचयन करूंगा/करूंगी और जल शक्ति अभियान कैच द रेन को बढ़ावा देने में पूरा सहयोग दूंगा/दूंगी मैं पानी को एक अनमोल संपदा मानूंगा/मानूंगी और ऐसा मानते हुए ही इसका उपयोग करूंगा/करूंगी मैं शपथ लेता हूं/लेती हूं कि मैं अपने परिजनों मित्रों और पड़ोसियों को भी इसके विवेकपूर्ण उपयोग और उसे व्यर्थ नहीं करने के लिए प्रेरित करूंगा/करूंगी यह ग्रह हमारा है और हम ही इसे बचा सकते हैं और अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं हम सब मिलकर जल आंदोलन को जन आंदोलन बनाएंगे शपथ लेने वालों में अतिरिक्त कानून इंस्पेक्टर अवनीश कुमार वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र रावगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना महमूदपुरा चौकी प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा उप निरीक्षक रामजीलाल उप निरीक्षक सूरजपाल सिंह उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदोरिया उप निरीक्षक दयाशंकर सिंह यादव उप निरीक्षक उपेंद्र शुक्ला उप निरीक्षक इंद्रमणि चौधरी महिला उप निरीक्षक मंमतेश कुमारी उप निरीक्षक सीलेश कुमार दीवान लक्ष्मीकांत त्रिपाठी कंप्यूटर ऑपरेटर शैलेंद्र सिंह मुलायम सिंह अंकित वर्मा दीपेंद्र मिश्रा आशीष यादव अभिषेक यादव प्रशांत कुमार अरविंद निषाद आदि समस्त पुलिस जवान एवं महिला पुलिस जल संरक्षण हेतु शपथ लेकर जल को बर्बाद न करने का संकल्प लिया।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें