कालपी (जालौन)। मुख्यमंत्री आगमन को लेकर तथा स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी तरह संचालन के उद्देश्य से बुधवार को लगभग 2 बजे प्रदेश स्तरीय टीम ने अचानक सीएचसी कालपी में आकर इमरजेंसी कक्ष जैसे ही पहुंची वहीं पर गंदगी पाए जाने पर पर आसमान में चढ़ा मौजूद अधीक्षक को बेहतर सफाई कराने के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य विभाग डायरेक्टर डॉक्टर शालू एवं उनके साथ जिला महिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शुभी समेत टीम ने अधीक्षक दिनेश बर्दिया के साथ अस्पताल में भ्रमण दौरान सभी पटलो में स्वास्थ्य सेवाएं संचालित हो रही थी वही दंत कक्ष में पहुंच कर मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉ रोहित सिंह पूछताछ कर निर्देश दिए इसके बाद पूरे अस्पताल में चारों तरफ भ्रमण कर बन रहे आयुष्मान कार्ड मौजूद लिपिक आकाश साहू से पूछ कर निर्देश दिए इसके उपरांत प्रसव कक्ष में जाकर मौजूद नर्सों से पूछताछ की निर्देश दिए वही टीम ने महिला ऑपरेशन थेएटर में पहुंच कर सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया वही कमी पाए जाने पर उन कमियों को पूरा करने के निर्देश दिए निरीक्षण के पूर्व ग्राम देवकली में जाकर गर्भवती महिलाओं के लगने वाले टीका का जायजा लिया तथा बताया कि एनम आशा बहू को ट्रेनिंग देकर स्वास्थ्य सेवाओं से जागरूक करने के निर्देश दिए निरीक्षण के पहले आए हुई डायरेक्टर का अधीक्षक दिनेश बर्दिया चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेख ने गुलाब का फूल देकर स्वागत किया मौजूद डायरेक्टर से पत्रकार एवं मरीज ने अल्ट्रासाउंड अस्पताल में स्थापित करने की मांग की डायरेक्टर ने लगवाने के लिए आश्वासन दिया साथ में महिला चिकित्सा अधिकारी एक डॉक्टर की तैनाती करने का आश्वासन दिया मौके में चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विशाल सचान डॉ आदर्श गौतम महिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गरिमा सचान नेत्र चिकित्सक हरचरणचीफ फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार फार्मासिस्ट विनोद सचान अशोक कुमार ममता सिंह किरन राठौर प्रदीप कुमार राम सजीवन गुप्ता सतीश चंद्र अनिल सिंह सेंगर मोहिनी त्रिपाठी प्रियंका राठौर शालिनी सिंह संतोष सोनी भगवान दीन गया प्रसाद सहयोगी गणेश आदि लोग मौजूद थे डायरेक्टर आने पर अस्पताल में 3 बजे तक स्वास्थ्य सेवाएं संचालित रही जबकि 2 बजे स्वास्थ्य सेवाएं पूर्ण रूप से बंद हो जाती थी सिर्फ इमरजेंसी बराबर चालू रहती है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











