कालपी (जालौन)। बुधवार को सुबह राम चबूतरा निवासी सेवा निर्मित फौजी प्रेम सिंह गोयल पुत्र घासीराम गोयल अपनी दुकान का संचालन कर रहा था उसी समय पालिका सफाई कर्मी करन अपने पांच साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा मौजूद दुकानदार से सामान खरीदा वही दुकानदार ने पैसा मांगे तो देने के लिए मना किया वही अचानक उपरोक्त पांचो लोग गाली गलौज कर लाठी डंडों से बुरी तरह से पीट कर घायल किया घटना में शोरगुल सुन करके पड़ोसी लोग आए उन्होंने हमलावरों को ललकारा तभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए घटना में पहुंचे दामाद ने अपने ससुर को घायल अवस्था में उठाकर कोतवाली कालपी ले आए वहीं मौजूद प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी को आपबीती घटना को अवगत कराया उन्होंने घटना को संज्ञान में लेकर घायल व्यक्ति की पुलिस अभिरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण हेतु भेज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










