कालपी (जालौन)। चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ बीती रात नगर में भ्रमण दौरान एक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया तथा चाकू बरामद की।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के निर्देश पर रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना पुलिस बल के साथ मंगलवार की रात नगर में भ्रमण कर रहे थे वहीं मुखबिर की सूचना मिलते ही रावगंज स्थित रेलवे लाइन के पास स्थापित प्राथमिक विद्यालय के पास कस्बा कदौरा निवासी जयपाल पुत्र राम सजीवन अवैध चाकू लेकर कोई अनहोनी घटना की फिराक में भ्रमण कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटना में चौकी प्रभारी की तहरीर पर कालपी पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ जुर्म धारा 4/25 तहत मुकदमा कायम कर विवेचना उप निरीक्षक दयाशंकर सिंह यादव को जांच सौपी।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










