कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने मंगलवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्रों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं, जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनते हुए न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।











