रसूलाबाद कानपुर देहात। सड़क दुर्घटना में सेना के जवान की दुखद मौत हो गई थी शनिवार को गांव से जब फौजी अजय यादव की अंतिम यात्रा निकाली जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।
रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जूड़ानिवादा गांव निवासी अजय यादव पुत्र शिवराम भारतीय सेना आर्मी में तैनात है। छुट्टी के दौरान वह परिवार के साथ बाबा महाकालेश्वर के दर्शन करने के लिए उज्जैन गए थे। वापसी के दौरान कानपुर नगर के सचेंडी में सड़क दुर्घटना में उनकी दुखद मौत हो गई पत्नी व बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। कई दलों के नेता कार्यकर्ताओ ने गांव पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया। वहीं क्षेत्र के हजारों लोगों ने गांव पहुंचकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शनिवार सुबह गांव में सेना के जवानों ने पहुंचकर गॉड ऑफ ऑनर देकर उन्हें सलामी दी। गांव से जब अंतिम यात्रा निकाली तो सैकड़ो वाहन सवारों ने सेना के वाहन के पीछे पीछे चलकर नानामऊ घाट पर पहुंचे जहां राजकीय सम्मान के साथ फौजी अजय यादव का अंतिम संस्कार किया गया।













