कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 16 व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की गई।
थाना रूरा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त जगदेव सिंह को गिरफ्तार किया। वहीं, रूरा थाना क्षेत्र में दर्ज एक अन्य मामले में वांछित आरोपी रामदीन को भी गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई। इसके अलावा थाना भोगनीपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं से संबंधित मामले में वांछित आरोपी सर्वेश कुमार को गिरफ्तार किया।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने गजनेर, अकबरपुर, रनियां, भोगनीपुर, सट्टी, डेरापुर, मंगलपुर और रसूलाबाद थाना क्षेत्रों में कुल 16 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उनका चालान किया। पुलिस ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।













