गजनेर कानपुर देहात – समाजवादी पार्टी द्वारा गजनेर क्षेत्र में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बूथ स्तर
तक संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा मिशन 2027 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के उपरांत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और समाजवादी पार्टी सामाजिक सरोकारों के साथ जनहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय है।
विधानसभा अध्यक्ष भोगनीपुर राघव अग्निहोत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “संगठन होगा मजबूत, तभी 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।” उन्होंने कहा कि बूथ स्तर का मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना चाहिए तथा समाजवादी विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाना चाहिए।
कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आदरणीय श्री काशिफ खान के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने, प्रत्येक बूथ पर मजबूत टीम तैयार करने तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने का आह्वान किया। वहीं जोन इंचार्ज वीरेन्द्र सिंह चौहान ने भी संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए मिशन 2027 की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर विवेक यादव, वसीम खान (सेक्टर प्रभारी), तन्नू पेंटर, राहुल, आयुष, राही आलम, अजय सिंह, राजेश सिंह, विजय बहादुर सिंह, राकेश यादव, सतीश संखवार, मोहित गुप्ता, छोटे यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की विजय सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प लिया।










