कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में राजस्व ग्राम कुड़वा खुर्द, विकास खंड सरवनखेड़ा में खेतों में पराली जलने की सूचना पर मौके पर पहुँचे तहसीलदार अकबरपुर पवन कुमार एवं जिला कृषि अधिकारी डॉ उमेश कुमार गुप्ता ने स्थानीय राजस्व टीम और ग्रामीणों के साथ मिलकर जलती हुई पराली को बुझाया।अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुँचकर किसानों को पराली न जलाने के संबंध में जागरूक किया और सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे पराली प्रबंधन उपकरण, अनुदान योजनाएँ तथा वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पराली जलाने से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुँचता है और स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है, इसलिए इसके वैकल्पिक उपयोग को अपनाना आवश्यक है।तहसीलदार ने मौके पर संबंधित लेखपाल व कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए और किसानों को लगातार जागरूक किया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।











