08 जुलाई को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारम्भ एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार दिनांक 08 जुलाई, 2026 को मुख्यमंत्री  की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारम्भ एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन जनपद वाराणसी के व्यापार केंद्र (ट्रेड सेंटर) में प्रातः 10:00 बजे से होगा, जिसका सजीव प्रसारण दूरदर्शन एवं मुख्यमंत्री  के सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से किया जाएगा।
इस क्रम में जनपद कानपुर देहात में भी कार्यक्रम का आयोजन 08 जुलाई, 2026 को प्रातः 09:00 बजे ईको पार्क, माती स्थित कम्युनिटी हॉल में किया जाएगा, जहां जनपद के शिक्षक, शिक्षामित्र, विशेष शिक्षक, अनुदेशक, मान्यता प्राप्त सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के वार्डेन एवं शिक्षिकाएं, प्रधानमंत्री पोषण योजना के रसोइया तथा उनके आश्रित परिवारजन आदि उपस्थिति रहेगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े पात्र शिक्षकों एवं कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह योजना शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के कार्मिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली हैं। कार्यक्रम के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को योजना की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी तथा मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी प्रदर्शित किया जाएगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें