रबी 2026 27 में राजकीय कृषि बीज भंडार से अनुदान पर बीज प्राप्त करने हेतु बुकिंग करने का सुनहरा अवसर

कानपुर देहात। जिला कृषि अधिकारी प्राची पांडे ने बताया कि रबी सत्र 2026- 27 में अनुदान पर बीज एवं निशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने हेतु प्रथम चरण की बुकिंग प्रारंभ हो चुकी है ।कृषि विभाग की वेबसाइट (www.agriculture.up.gov.in) के माध्यम से कोई भी कृषक बीज प्राप्त करने हेतु बुकिंग स्वयं कर सकेगा। कृषक द्वारा बुकिंग हेतु अपने नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय /बीज भंडार पर अपने सुविधा अनुसार कार्यालय समयावधि में भ्रमण करके भी बुकिंग करा सकेंगे। तोरिया की बुकिंग प्रारंभ हो चुकी है जिसकी समाप्ति तिथि 16 जुलाई 2026 है।
दलहनी फसल ( चना, मटर, मसूर) की बुकिंग प्रारंभ तिथि 10 जुलाई 2026 है तथा बुकिंग समाप्ति की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 है। गेहूं एवं जौ की बुकिंग प्रारंभ तिथि 10 जुलाई 2026 है तथा बुकिंग समाप्ति की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है।
द्वितीय एवं तृतीय चरण हेतु बुकिंग 7 दिन के अंतराल पर खोली जाएगी। तदोपरांत प्रत्येक चरण ३ दिन का होगा। ( सोमवार से बुधवार तक बुकिंग होगी एवं बृहस्पतिवार को ई लॉटरी एवं शुक्रवार से रविवार का बुकिंग एवं पुनः सोमवार को ई लॉटरी होगी)
कृषि विभाग सभी कृषकों से अपील करता है कि वह समय से अपना आवेदन/ बुकिंग अवश्य करें एवं इस योजना का लाभ उठाएं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें