परिवहन आयुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में “सेफ फ्यूचर अभियान” के तहत स्कूली वाहनों की जांच

 

14 वाहनों का चालान, 1 वाहन सीज; 15 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान, विद्यालय प्रबंधक सभी अभिलेख अद्यतन रखें

कानपुर देहात। परिवहन आयुक्त महोदय एवं जिलाधिकारी कपिल सिंह कानपुर देहात के निर्देशन में जनपद में संचालित “सेफ फ्यूचर अभियान” के अंतर्गत स्कूली वाहनों की सघन जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई निरंतर की जा रही है। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों की सुरक्षित एवं मानक अनुरूप परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
अभियान के तहत अब तक नियमों का उल्लंघन करने वाले 14 स्कूली वाहनों का चालान किया गया है तथा 1 वाहन के विरुद्ध सीज (बंद) की कार्रवाई की गई है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, कानपुर देहात ने बताया कि यह विशेष अभियान 15 जुलाई, 2026 तक लगातार संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों के परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, कर अदायगी, चालक के वैध ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की जा रही है।
उन्होंने जनपद के समस्त विद्यालय प्रबंधकों से अपील की है कि वे अपने विद्यालयों में संचालित सभी स्कूली वाहनों के आवश्यक प्रपत्र एवं अभिलेख समय से पूर्ण एवं अद्यतन कराकर ही उनका संचालन सुनिश्चित करें। निर्धारित मानकों का पालन न करने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान के दौरान नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें