नाबालिग से दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रसूलाबाद पुलिस की कार्रवाई

कानपुर देहात। महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रसूलाबाद पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 10 मई 2026 को पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाना रसूलाबाद में नाबालिग के लापता होने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता की बरामदगी, मेडिकल परीक्षण और बयान के आधार पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। जांच में आनंद और रवि कुमार के नाम प्रकाश में आए।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 4 जुलाई 2026 को ग्राम उमरन, थाना रनियां क्षेत्र से वांछित आरोपी रवि कुमार (20 वर्ष) निवासी ग्राम असन्दा, थाना रूरा, जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना रसूलाबाद में बीएनएस की संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें