कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए गए अभियान के तहत विभिन्न थाना पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
थाना मूसानगर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं बीएनएस की संबंधित धाराओं में वांछित अभियुक्त अंकित निशाद निवासी भरतौली को गिरफ्तार किया। वहीं थाना मंगलपुर पुलिस ने मारपीट और धमकी के मामले में मोहित निवासी जैतापुर को गिरफ्तार किया।
थाना रनियां पुलिस ने सुरेन्द्र कुमार पाल निवासी मडैया करवक को 25 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके अलावा थाना शिवली पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में वांछित मोहित मिश्रा निवासी बैरी दरियाव को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई की।
जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 26 व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत शांति भंग की आशंका में चालान की कार्रवाई भी की।













