कानपुर देहात। मूसानगर थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को कथित रूप से बहला-फुसलाकर, धमकाकर और प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजन की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पॉक्सो अधिनियम तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर कार्रवाई करते हुए बस चालक मुख्तार अहमद और राज राईन को हलिया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों ने पीड़िता से संपर्क कराने, उसे धर्म परिवर्तन के लिए कथित रूप से दबाव व प्रलोभन देने तथा उसके साथ छेड़छाड़ किए जाने की बात स्वीकार की है।
पुलिस के अनुसार इस मामले में नामजद तीसरे आरोपी मोनिस की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर और गिरफ्तारी के आधार पर लगाए गए आरोप हैं। आरोपों का अंतिम सत्यापन न्यायालय में विचारण के बाद ही होगा।













