घायल गोवंशों की सेवा को प्राथमिकता दें, समय पर उपचार से बचाई जा सकती है जान – जिलाधिकारी

 

कान्हा गौशाला सरसोकी पहुंचकर घायल गोवंशों का जाना हाल, नियमित उपचार, हरा चारा व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

जालौन में निराश्रित एवं घायल गोवंशों के संरक्षण और बेहतर उपचार को लेकर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज कान्हा गौशाला सरसोकी का निरीक्षण किया। हाल ही में सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए गोवंशों को गौशाला में लाकर उपचार हेतु रखा गया है। जिलाधिकारी ने सभी घायल गोवंशों का हालचाल जाना तथा उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी पशु चिकित्सकों से ली। जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक घायल गोवंश का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए तथा आवश्यक दवाएं और उपचार समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी और जब तक गोवंश पूर्णतः स्वस्थ न हो जाएं, उनकी निरंतर निगरानी की जाए। जिलाधिकारी ने स्वयं घायल गोवंशों को गुड़ खिलाकर उनका हालचाल जाना और गौशाला में उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला प्रबंधन को निर्देशित किया कि सभी गोवंशों को नियमित रूप से हरा चारा, पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल तथा स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जाए, जिससे उनके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से भी अपील की कि यदि कहीं सड़क दुर्घटना में कोई गोवंश घायल अवस्था में दिखाई दे तो उसे असहाय छोड़ने के बजाय निकटतम गौशाला या संबंधित प्रशासनिक एवं पशुपालन विभाग को तत्काल सूचना दें, ताकि समय रहते उसका उपचार और समुचित देखभाल सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि घायल गोवंशों की सेवा और संरक्षण सामाजिक दायित्व भी है तथा सभी के सहयोग से ही उन्हें नया जीवन दिया जा सकता है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें