उरई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जनपद जालौन में संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक / संविलियन विद्यालय के प्रधानाध्यापक / प्रभारी प्रधानाध्यापक / सहायक अध्यापक / शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों को सूचित किया जाता है कि समस्त विकास खण्डों में कतिपय विद्यालय भवन / कक्षा-कक्ष की स्थिति खराब / जर्जर है। इस प्रकार के विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन किया जाना छात्रहित में कदापि उचित नहीं है, ऐसी स्थिति में प्रथम दृष्टया विद्यालय भवन / कक्षा-कक्ष जर्जर प्रतीत होता है तो उक्त भवन पर लाल रंग से चेतावनी के रूप में “यह भवन जर्जर स्थिति में है, यहां प्रवेश शक्त वर्जित है। यह भवन असुरक्षित घोषित किया गया है, आपकी सुरक्षा हेतु प्रवेश न करें और सुरक्षित रहें।” अंकित कराते हुये उक्त भवन को बन्द करायें। अपने विद्यालय प्रांगण में स्थित ऐसे भवन/कक्षा-कक्ष जिसमें पठन-पाठन कराया जाना सुरक्षा के दृष्टिगत उचित न हो. इस प्रकार के भवनों/कक्षा-कक्षों को चिन्हित कर, सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को अवगत करायें।













