कालपी विधायक ने वन महोत्सव का किया आगाज

 

कालपी के अटल वन में पीपल महोगनी आदि के वृक्ष रोपित कर वन महोत्सव की की शुरुआत

कालपी (जालौन) कालपी रेंज के अंतर्गत अटल बन मैं कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने वन महोत्सव की शुरुआत की। पीपल महोगनी आदि वृक्षों को विधायक द्वारा रोपित किया गया।

कालपी रेंज के अंतर्गत अटल वन में कालपी विधायक द्वारा वन महोत्सव का शुभारंभ किया गया इस मौके पर विधायक विनोद चतुर्वेदी द्वारा पीपल महोगनी आदि के पांच वृक्ष लगाए गए। उन्होंने इस मौके पर कहा की वृक्ष हमारे पर्यावरण को बचाने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं हमारे जीवन में वृक्षों का बड़ा ही महत्व है वृक्षों के द्वारा ही हमें ऑक्सीजन मिलती है हम सभी का कर्तव्य है की कम से कम हम लोग एक वृक्ष अवश्य लगाए । इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि एवं प्रेस क्लब कालपी के अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी उप प्रभागीय वन अधिकारी रवी मोहन कटियार क्षेत्रीय वन अधिकारी देवेंद्र सिंह बन दरोगा अजीत कुमार महेंद्र कुमार मन्ना सिंह कुमारी वर्षा सिंह वनरक्षक नरेंद्र सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

आर०एन०शुक्ला पत्रकार

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें