बैंक में कंप्यूटर न चलने पर मौजूद उपभोक्ता बिना कार्य घर वापस हुए

कालपी (जालौन ) शुक्रवार को बैंक निर्धारित समय में संबंधित उपभोक्ता अपने कार्य को कराने के लिए बैंक में समय से पहुंच गए थे वही सरवर का आना-जाना लगा रहा फिर भी उपभोक्ताओं के कार्य नहीं हो सके बही पर कानपुर से आई टीम ने औडिट के नाम पर की खाना पूर्ति कम्प्यूटर न चलने के कारण टीम हाथ पर हाथ रखे बैठी रही शाखा प्रबंधक ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को दरकिनार करते हुए टीम की खुशामदी मे लगे रहे मौजूद उपभोक्ताओं ने अपनी दबी जुबान से अवगत कराया कि रेलवे स्टेशन समीप सुबह भारतीय स्टेट बैंक शाखा कालपी में अपने निज कार्य से तथा पैसा निकालने एवं पैसा जमा करने दर्जनों उपभोक्ता पहुंचे बैंक में मौजूद कर्मचारियों अपनी अपनी पटलों की जिम्मेदारी संभालते हुए उपभोक्ताओं के कार्य पर मौजूद थे वहीं पर कम्प्यूटर न चलने के कारण मौजूद उपभोक्ता बैंक में बैठकर कई घंटे का इंतजार किया फिर भी कम्प्यूटर नहीं चले और उपभोक्ताओं को मायूस होकर घर वापस हुए।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें