अपने मत का महत्व समझ कर सदैव पार्टी को वोट करें तभी संविधान से लाभ प्राप्त कर सकेंगे- मंत्री
मंत्री सम्मेलन में पहुंचे वहीं अव्यवस्था देख कर मौजूद कार्यकर्ताओं से जमकर भड़के
कालपी जालौन – प्रदेश सरकार कैबिनेट मंत्री ने निषाद पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद पार्टी के मिशनरी लोगों से कहा कि निषाद पार्टी मजबूत होगी तो आप स्वतः मजबूत होकर सरकार में भागीदारी होगी तभी बनाए गए संविधान का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
गुरुवार के दिन टरननगंज स्थित श्याम पैलेस गेस्ट हाउस में आयोजित निर्बल इंडियन शोषित हमारा आप दल निषाद बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन पर पधारे प्रदेश सरकार कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने मौजूद कार्यकर्ताओं पर उत्साहित करते हुए कहा कि बुंदेलखंड प्रवेश द्वार से महारानी लक्ष्मी बाई साथ पूर्वजो ने अंग्रेजों से संघर्ष कर अंग्रेजों को भगाने का काम किया था इसके साथ हिंदुस्तान को आजाद कराने में पूर्वजो ने अहम भूमिका निभाकर देश को आजाद कराया जिससे हम लोगों को गरीबी मिली है उन्होंने कहा कि देश में 337 पार्टियों ने सदैव हराया है उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव में सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करना जाने आपका वोट बहुत महत्वपूर्ण है चुनाव में अपने समर्पित प्रत्याशी एवं पार्टी को वोट देकर प्रदेश सरकार में सम्मिलित होने का पुरजोर आवाहन किया साथ में उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घर में पार्टी का झंडा लगाने के लिए आवाहन किया उन्होंने कांग्रेस एवं बसपा सपा पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा इन्होंने हमारे समाज का मत प्राप्त किया है तथा उनके शोषण से आज हमारे समाज गरीबी प्राप्त हुई है देवदत्त निषाद ने सम्मेलन का संचालन किया पार्टी वरिष्ठ नेता पंडित श्याम सुंदर दमरास जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश निषाद समर सिंह निषाद पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज निषाद आदि लोगों ने मंत्री को लगभग 11 किलो फूलों की माला से सर्वाधिक स्वागत किया सम्मेलन में मौजूद अतिरिक्त कानून इंस्पेक्टर अवनीश कुमार उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल पुलिस बल के साथ मौजूद होकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे मौके में महेंद्र निषाद विजय कुमार निषाद जितेंद्र निषाद विधानसभा अध्यक्ष कालपी आदि पुरुष एवं महिलाएं सैकडो मौजूद थे कैबिनेट मंत्री मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने प्रेस वार्ता में अवगत कराया कि भाजपा पार्टी से मिलकर हमारी पार्टी वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेगी विधानसभा के पूर्व चुनाव में 16 सिम मुझे प्राप्त हुई थी जिसमें 11 सीटो मे हार हुई थी सिर्फ 4 विधायक जीते थे इसीलिए प्रदेश सरकार में हमारी पार्टी भागीदारी सम्मिलित हुई।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













