कालपी (जालौन) झांसी मंडल झांसी आयुक्त विमल दुबे ने डीएम राजेश कुमार पांडे एसपी विनय कुमार सिंह के साथ आदि अधिकारियों की उपस्थिति में लोक निर्माण गेस्ट हाउस प्रांगण में वृक्ष आरोपित करते हुए उन्होंने मौजूद लोगों को एक-एक वृक्ष मां के नाम लगाने हेतु संदेश दिया इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी राजीव राज उप जिलाधिकारी अमित शेखर तहसीलदार अभिनव तिवारी एवं वन विभाग अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी में डाक बंगला समीप प्रांगण में मां के नाम एक वृक्ष आरोपित कर वृक्ष को बड़ा बनाने के लिए पुत्र के समान पालन पोषण करने का पुरजोर आवाहन किया साथ में उन्होंने धरती मां को हरा-भरा करने का संकल्प लिया आयुक्त झांसी मंडल झांसी ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे एवं एसपी अपर जिलाधिकारी राजीव राज ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही आदि अधिकारियों के बीच गहन मंत्रणा कर निर्देश दिए इसके उपरांत मौजूद कमिश्नर ने शीर्ष अधिकारियों के साथ स्वल्पाहार कर उनका अमला लखनऊ के लिए कूचकर गया मौके में आईएएस रिंकू सिंह राही पुलिस उपाधीक्षक राजेश कमल पालिका आर आई अजीत सिंह यादव अवर अभियंता प्रवीण कुमार मौर्य प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह तहसीलदार स्टेनो सलीम खान आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे कमिश्नर एवं डीएम ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही को फैक्ट्री का निरीक्षण करने का जिम्मेदारी सौपी।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













