कालपी (जालौन) तहसीलदार अभिनव तिवारी सीओ राजेश कमल की उपस्थिति में आयोग सदस्य ने एक दर्जन आए हुए फरियादियों की शिकायत सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए।
बुधवार के दिन आयोजित तहसील सभागार मे आयोग एससीएसटी उत्तर प्रदेश सरकार सदस्य रमेश चंद्र कुंडे प्रशासनिक अधिकारियो एवं पीआरओ जनसंपर्क अधिकारी सुधीर चौधरी एवं राजस्व कर्मियों की उपस्थिति में सभागार में आने वाले फरियादियों में जैसे ग्राम उसरगांव निवासिनी मंगल देवी पत्नी मिश्रीलाल ने शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि मेरा पुत्र मेरे हिस्से की जमीन जोतने नहीं देता है खेत जुताने की मांग की नगर के मोहल्ला उदनपुरा निवासिनी मंजू पत्नी इंद्रपाल ने शिकायती पत्र प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया कि राशन कार्ड में नाम जोड़कर मुझे राशन सामग्री दिलाई जाए कालपी निवासी नरेंद्र गौतम ने शिकायत प्रस्तुत कर हाईवे कंपनी से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की आदि 12 फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याओं को आयोग सदस्य के समक्ष रखकर पीड़ा को बताया उन्होंने मौजूद तहसीलदार को शिकायतें सौप कर संबंधित अधिकारियों से समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए मौके में एक दर्जन शिकायतें फरियादियों ने प्रस्तुत की वहीं पर चार शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया उपस्थित लोगों में नायब तहसीलदार मुकेश कुमार राजस्व निरीक्षक प्रमोद दुबे राजस्व निरीक्षक राजेंद्र सोनी लेखपालों में सदर लेखपाल जितेंद्र सिंह लेखपाल छविनाथ सिंह लेखपाल जयपाल सिंह लेखपाल शिवमंगल पाठक आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













