भारतीय किसान संगठन सदस्यों ने किसानो से समस्या युक्त ज्ञापन तहसीलदार को सौंप कर समस्या का समय से निस्तारण किए जाने की भरी हुंकार

कालपी (जालौन) बुधवार के दिन तहसील कैंपस में भारतीय किसान संगठन तहसील अध्यक्ष अजयपाल सिंह ने अपने साथियों की उपस्थिति में किसानों समस्याओं से उप जिलाधिकारी को संबोधित 8 सूत्री ज्ञापन तहसील कार्यालय में मौजूद तहसीलदार अभिनव तिवारी को देते हुए अवगत कराया कि तहसील के ग्रामों में खतौनी बनने पर अंश निवारण एवं अन्य कर्मियों को लेखपाल से ठीक किए जाने की मांग की ग्रामों की समस्या को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी एवं लेखपाल गांव में जाकर बैठक कर किसानों की समस्याओं को मौके में निस्तारण किए जाने की मांग उठाई किसानो के बैंक से संबंधित किसान क्रेडिट कार्ड बिना लेनदेन के बनवाए जाएं बनवाने में शाखा प्रबंधक अपने चहिते दलालों से 8% कमीशन मांग कर किसानों का शोषण करते हैं खरीफ की फसल बुवाई चल रही है कई सालों से सिंचाई के लिए नहरों तथा बंबो की खुदाई नहीं हुई है खुदाई किए जाने की मांग की आदि आठ सूत्री मांगों को बिंदु बार बताकर प्रत्येक मांग की समस्या का निस्तारण किए जाने की गुहार लगाई ज्ञापन देने वालों में जयराम कुशवाहा चंद्रपाल सिंह महेश सिंह जितेंद्र सिंह सुरेंद्र पाल कुशवाहा वीर सिंह मंगल सिंह योगेश चंद्र सुमंत सिंह नरेश सिंह साहू रोशन सिंह सुरेश गजेंद्र सिंह श्याम बाबू पाल चंद्रशेखर आदि लोग मौजूद थे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें