कानपुर देहात। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में मतदेय स्थलों के संभाजन (त्ंजपवदंसप्रंजपवद) की कार्यवाही के अंतर्गत आज माॅ मुक्तेश्वरी देवी कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपद के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि मतदेय स्थलों का संभाजन एक महत्वपूर्ण कार्यवाही है अतः गत वर्षो की भांति मतदेय स्थलों का निर्धारण 1200 मतदाताओं के आधार पर निर्धारित समय सारणी के अनुसार संपन्न कराया जाना है। बैठक में जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, आवश्यकता अनुसार पुनर्निर्धारण तथा नए मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं, जिससे मतदाताओं को अधिक सुविधाजनक एवं व्यवस्थित मतदान केंद्र उपलब्ध हो सकें। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदेय स्थलों के संबंध में अपने सुझाव एवं आपत्तियाँ निर्धारित समयावधि में उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि सभी बिंदुओं पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से विचार करते हुए अंतिम प्रस्ताव तैयार किया जा सके। बैठक के दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर जिलाधिकारी ने नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गिरिवर प्रसाद सहित संबंधित निर्वाचन अधिकारी एवं सपा से डा0 नरेन्द्र सिंह, शेखू खान, बृजमोहन, सीपीआई से रामऔतार भारती, भाजपा से श्याम बिहारी, बसपा से युवराज सिंह, शिवप्रकाश उर्फ शिवा गुर्जर, ज्ञान चन्द्र संखवार, आप पार्टी से भगवान सिंह यादव उपस्थित रहे तथा समस्त उप जिलाधिकारी वीडियो कान्फे्रसिंग के माध्यम से भी जुड़े रहे।











