कालपी (जालौन) सड़क में बीती रात 36 वर्षीय जावेद खान पुत्र अफसर खान निवासी सोहरापुर 26 वर्षीय पूनम पत्नी राहुल निवासी करनचदपुर 35 वर्षीय संजीव पुत्र रामदयाल एवं 4.5 वर्षीय अंकुर पुत्र संजीव निवासी गण मगरोल महिला सहित चार लोग अपनी अपनी जगह से अपने-अपने गांव सोमवार की रात जा रहे थे तभी अज्ञात बाहन की अलग-अलग टक्कर से उपरोक्त लोग बुरी तरह अलग-अलग सड़क में घायल हुए घटना की सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस के कर्मियों ने सड़क पर अलग-अलग जगह पड़े घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक चक्र ने घायलों की अलग-अलग समय में जांच की जांच दौरान पिता संजीव तथा उनके पुत्र मासूम बच्चा अंकुर समेत दोनों की गंभीर स्थिति पाये जाने पर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











