मुझे सर्व समाज के बुजुर्गों ने आशीर्वाद देकर विधायक बनाया है- चतुर्वेदी
मुझ पर लगाए गए गलत आरोप को प्रेस वार्ता में सही साक्ष्य देकर निराधार बताया-विनोद चतुर्वेदी
एक समाज से कोई भी विधायक नहीं बन सकता-चतुर्वेदी
सरकार से करोड़ों एवं अरबों बजट लाकर तहसील कालपी में सभी धर्मस्थलों पर्यटनों तथा ग्रामों एवं ग्राम के लोगों के कहने पर सर्वाधिक विकास कराया है जो उम्मीद आप सभी समाज के लोगों की होगी उससे ज्यादा विकास करने मै सदैव अग्रसर रहूंगा-चतुर्वेदी
कालपी (जालौन) रेलवे स्टेशन उरई समीप एक होटल सभागार में विधायक कालपी विनोद चतुर्वेदी ने एक वर्ग युवक के द्वारा लगाए गए झूठे आरोप को निराधार साक्ष्य सहित प्रति देकर सैकडो सर्व समाज की उपस्थिति में मीडिया के समक्ष प्रेस वार्ता में अवगत कराया कि
दिनांक 08 जून 2026 स्थान जिलाधिकारी कार्यालय स्थान उरई की जो घटना के सन्दर्भ में मेरे गनर के ऊपर जो मार पीट का आरोप लगाया जा रहा है। वह पूर्णतः सत्य से परे है।
जिस लड़के के द्वारा यह आरोप मीडिया को दिए गये वक्तव्य में लगाया गया कि हम गांव की जन समस्या को लेकर अपनी बात क्षेत्रीय विधायक से कर रहे थे उसी समय उनके सुरक्षाकर्मी ने पीछे से आकर मारपीट की क्या यह सम्भव है कि दो व्यक्ति आपस में वार्ता कर रहे हैं और उनका सुरक्षाकर्मी आकर अचानक मारपीट करने लगे वो भी जिलाधिकारी कार्यालय जैसे अति विशिष्ट जगह पर।
घटना को लेकर सच्चाई यह है, कि दिनांक 08 जून 2026 को उक्त लोग कलैक्ट्रेट परिसर में मेरे पास आए कि हमारे ग्राम में विद्युत व्यवस्था को लेकर उन्होने मुझे अवगत कराया कि मेरे गांव कुकहनू में विगत 5 वर्षों से लाइट की सप्लाई नहीं है जबकि डबल इंजन की सरकार में शायद ही कोई गांव क्षेत्र ऐसा शेष हो जहां लाइट न हो जिसको लेकर मैने उक्त लोगों से कहा कि अगर गांव में पांच वर्ष से लाइट नहीं है तो आपने अभी तक मुझे अवगत क्यों नहीं कराया मेरे द्वारा तत्काल प्रभाव से अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड 2 को अवगत कराया गया जिसको लेकर अधिशाषी अभियन्ता द्वारा मुझे अवगत कराया गया कि आंधी के कारण विद्युत व्यवस्था बाधित है जिस पर काम कराया जा रहा है जिस पर मेरे द्वारा अधिशाषी अभियन्ता को पूंछा गया कि उक्त गांव में पांच वर्षों से विद्युत सप्लाई क्यों नहीं है इस पर अधिशाषी अभियन्ता ने मुझे अवगत कराया कि विधायक जी गांव की लाइट ट्यूबवैल फीडर से है जिसके कारण लाइट नियमित रूप से 10 से 12 घण्टे सप्लाई हो रही है गांव के लोगों ने मैन लाइन से लाइट को नहीं जोड़ने दिया गया, जिसको लेकर मेरे द्वारा सिर्फ इतना कहा गया कि आप जब मुझे गलत जानकारी दे रहे है इसमे मेरी बात खराब होती है। मैं किसी अधिकारी से गलत बात करूं इससे अच्छा सन्देश नहीं जाता है। उक्त पूरी घटना का दूर से एक लड़का वीडियो बना रहा था जिसको लेकर मेरे सुरक्षाकर्मी के देखने उपरान्त उसको मना किया गया कि किसी की बात का वीडियो क्यों बना रहे हो। इस बात से क्रोधित होकर वह लड़का सुरक्षाकर्मी से तल्क लहजे में अभद्रता करने लगा जबकि सुरक्षा कर्मी ने सिर्फ उसको वीडियो बनाने से मना किया था उस व्यक्ति द्वारा उक्त वार्तालाप के बाद वहां से मैं दूसरी जगह चला गया।
जिलाधिकारी कार्यालय में पूरे जिले के सम्मानित पत्रकार बन्धु रहते हैं। उक्त घटना अगर घटित होती तो यह घटना पत्रकार साथियों से अछूती नहीं रहती।
दिनांक 9 व 10 जून 2026 की साजिश के बाद कुछ तथाकथित लोगों (जो अपने आपको सम्भावित उम्मीदवार कहते हैं) के द्वारा एक सुनियोजित नेरेटिव सैट किया गया ताकि सर्वसमाज के बीच में वैमनस्यता फैलाकर सामाजिक विद्वेष का जहर घोल सकें जबकि उस दिन सामान्य वार्तालाप ही हुआ था को घटना में तब्दील कर बदनाम किया जाए उसी के क्रम में यह नेरेटिव चलाया गया कि मेरे व मेरे पुत्र द्वारा उक्त लोगों को जुगनू की संज्ञा दी गई जो कि पूर्णतः असत्य है।
उक्त लोगों के द्वारा एक शिकायती पत्र सुरक्षाकर्मी के विरुद्ध दिया गया जिसकी जांच पुलिस अधीक्षक जालौन के द्वारा उच्चाधिकारी को सौंपी गई जिसकी जांच जारी है परन्तु मेरे राजनैतिक विरोधियों के द्वारा लगातार क्षेत्र में मनगढ़ंत झूठ फैलाकर सामाजिक विद्वेष पैदा किया जा रहा है। मौजूद लोगों में शशिकांत सिंह चौहान उर्फ कल्लू ठाकुर कालपी धर्मेंद्र सिंह गिल्लू भीटारी राजेश सिंह चौहान अभैदेपुर जय सिंह महेवा औता श्याम किशोर सिंह पिथऊपुर राम सुमरन सिंह पिथऊपुर गोपाल सिंह बनाफर लोहई परशुराम दोहरे पूर्व प्रधान दमरास अहिबारन सिंह सिंगर दमरास धर्मेंद्र श्रीवास्तव कुठौंद राजेश सिंह भिटारी पूर्व ब्लाक प्रमुख चरण सिंह चुर्खी केदार सिंह पाल प्रधान ढढवा रविंद्र सिंह नादई प्रधान श्याम यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख पूजा शुक्ला कुठौंद कल्लू दीक्षित प्रधान लोहई आदि सैकड़ो लोग सर्व समाज के एवं पत्रकार मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









