एसडीम एवं अधीक्षक ने पल्स पोलियो अभियान को मौजूद बच्चों को दवा पिलाई

33 बूथो मे 5907 बच्चों को 18 टीमों के द्वारा दो बूंद पोलियो ड्रॉप पिलाया गया

कालपी (जालौन) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी अधीक्षक दिनेश बर्दिया की उपस्थिति में उप जिलाधिकारी अमित शेखर के द्वारा बच्चों को दवा पिलाकर पल्स पोलियो प्रशिक्षण अभियान को शुभारंभ कर हरी झंडी दी तहसीलदार अभिनव तिवारी के साथ डाॅ शेख बूथ में पहुंचकर मौजूद बच्चे को दो बूंद पोलियो ड्रॉप पिलाकर बूथ के अभियान का शुभारंभ किया 18 स्वास्थ्य टीमों ने 33 बूथो में निर्धारित समय में मौजूद होकर आने वाले 0 से 5 वर्ष बच्चों को पोलियो ड्रॉप दो बूंद दवा पिलाई गई इतना भी नहीं अधीक्षक ने बूथों में भ्रमण करने के उपरांत अवगत कराया कि 0 से 5 वर्ष की उम्र तक के बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने का अभियान 28 जून से शुरू किया गया उन्होंने बताया कि पहले दिन रविवार को कालपी नगर के अलग-अलग विद्यालयों तथा सार्वजनिक स्थानों में 33 जगह पर पोलियो बूथ स्थापित करके बच्चों को दवा पिलाई गई जबकि स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीमों के द्वारा सोमवार से घर-घर में पोलियो की दवा पिलाने के लिए 5 दिनों तक अभियान चलाया जाएगा जिसके लिए 18 टीमों का गठन किया गया है, टीम में आशा बहू, एएनएम एवं स्वास्थ्य कार्यकत्री शामिल रहेंगे उन्होंने बताया कि 0 से 5 वर्ष की आयु के शत प्रतिशत बच्चों को 12 हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है उपजिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के मुताबिक 0 से 5 वर्ष की आयु का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से छूटना नहीं चाहिए इसके लिए पुख्ता इंतजाम किया गया है इसमें किसी भी प्रकार की हीला हवाली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मौके में चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विशाल सचान चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक चक्र चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आदर्श गौतम चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेख राम सजीवन गुप्ता नेहा प्रदीप कुमार फार्मासिस्ट विनोद सचान उदनपुरा चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित पोरवाल आदि लोग उपस्थित होकर कई बूथों का निरीक्षण किया।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें