कालपी (जालौन) कानपुर-झांसी हाइवे पर उसरगांव स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास शनिवार देर रात रॉन्ग साइड से आ रहे एक ऑटो ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी हादसे के बाद ऑटो पलट गया जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया दुर्घटना में ऑटो चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
शनिवार की देर रात एक ऑटो सीएनजी भरवाकर वापिस कालपी की ओर गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रहा था सामने से आ रही बाइक से सीधी भिड़ंत होते ही दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां बाइक सवार की हालत नाजुक बताई जा रही है घायलों की पहचान बाइक सवार गोविंद तिवारी पुत्र अनूप तिवारी निवासी रेंढर तथा ऑटो चालक सुरजीत पुत्र जयराम निवासी रगेदा के रूप में हुई है पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ऑटो का रॉन्ग साइड से आना सामने आया है पुलिस मामले की जांच कर रही है स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर अस्पताल पहुंचाने से घायलों को तत्काल उपचार मिल सका।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













