प्रभावित लोगों ने कहा कि प्रशासन से हम लड़ नहीं सकते हमको मुआवजा रेट के आधार पर उपलब्ध कराने की लगाई गुहार

कालपी (जालौन) ग्राम जोल्हूपुर के समीप कई सालों से ओवर ब्रिज निर्माण से गांव के लोग प्रभावित हो गए थे जिनको सरकारी रेट के आधार पर मुआवजा न मिलने पर प्रभावित लोगों का आक्रोश फूट गया था जोल्हुपुर गांव में रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बना रहे ओवर ब्रिज का निर्माण वर्ष 2017-18 से सेतु निर्माण निगम द्वारा किया गया था लेकिन ओवर ब्रिज निर्माण में कंपनी के द्वारा बराबर लापरवाही बरती गई 8 वर्ष बाद भी ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा नहीं हो सका जबकि इसकी लागत 57 करोड़ तक पहुंच चुकी है उक्त निर्माण में 13 लोग लोगों के मकान व जमीन प्रभावित हुई थी जिनका 400 वर्ग फुट के हिसाब से मुआवजा दिया जा रहा है जबकि ग्रामीण सर्किल रेट से मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं जिस पर प्रशासन तैयार नहीं है वही तीन प्रभावित लोगों में बृजलाल धनीराम लाला कुशवाहा तीनों भाइयों ने मुआवजा की चेक ले ली है लेकिन बाकी 10 बच्चे ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन से झगड़ा नहीं कर सकते हैं अदालत में जाकर रेट के हिसाब से पैसा लेने की गुहार लगाएंगे मुआबजा की दी जा रही चेक को नहीं लेंगे शनिवार उक्त ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर के विरोध प्रकट किया था घटना की सूचना पाकर एडीएम राजीव एवं एसडीम अमित शेखर आदि अधिकारियों ने पहुंचकर विरोध कर रहे प्रभावित लोगों को बैठाकर समझाया तथा सरकार से मिलने वाली प्रभावित धनराशि को उपलब्ध कराने की बात कही।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें