कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों और पीड़ितों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने सभी को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं का संज्ञान लिया और निष्पक्ष व समयबद्ध न्याय का भरोसा दिलाया। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का न्यायपूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।












