कानपुर देहात – कानपुर देहात के थाना रूरा पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 24 जून 2026 को डायल-112 पर सावित्री देवी ने मारपीट की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पीआरवी और थाना रूरा पुलिस मौके पर पहुंची।
जांच के दौरान पुलिस ने ग्राम सलेमपुर निवासी राजेश कुमार (50 वर्ष) पुत्र सीताराम जाटव को हिरासत में लिया। उसके पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।
बरामदगी के आधार पर थाना रूरा में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है













