कानपुर देहात। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर चल रहे “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत विकास भवन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई तथा हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता कराई। जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशा मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करना है।













