राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

 

सुरक्षा, सील एवं सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का किया गहन परीक्षण, निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता रही सुनिश्चित

जालौन। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जनपद मुख्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस (प्रथम एवं द्वितीय) का निर्धारित त्रैमासिक स्थलीय निरीक्षण किया। यह निरीक्षण विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउसों को विधिवत खोला गया तथा ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सील, अभिलेखों एवं लॉग-बुक का परीक्षण किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम लॉग-बुक का अवलोकन कर आवश्यक टिप्पणियां भी अंकित कीं। निरीक्षण के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष में स्थापित सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम का भी अवलोकन किया। इस दौरान उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को वेयरहाउस की 24 घंटे संचालित निगरानी व्यवस्था से अवगत कराया गया तथा सीसीटीवी फुटेज का प्रदर्शन कर सुरक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय-समय पर वेयरहाउस का निरीक्षण तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण कराया जाता है, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति सभी राजनीतिक दलों एवं आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत बना रहे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव राज, उप जिलाधिकारी उरई एवं प्रभारी ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस ज्योति सिंह, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण एवं प्रभारी अधिकारी ईवीएम-वीवीपैट अखिलेश तिवारी, ईवीएम सहायक तलहा मजहर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में समाजवादी पार्टी से राजीव शर्मा एवं जमाल उद्दीन, बहुजन समाज पार्टी से जिला अध्यक्ष बृजेश जाटव एवं जिला सचिव भगवती शरण पांचाल, भारतीय जनता पार्टी से प्रभारी निर्वाचन शांति स्वरूप महेश्वरी, अपना दल (एस) से जिला अध्यक्ष अनिल कुदारी तथा सीपीआई (एम) से जिला सचिव विनोद कुमार नगरिया सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें