तालाब व जलकल परिसर में अतिक्रमण हटाए जाने के लिए ग्रामीणों की मांग

 

उप जिला अधिकारी जालौन को ग्रामीणों ने एकत्र होकर दिया ज्ञापन

कुठौंद जालौन। जनपद जालौन के विकासखंड कुठौंद के अंतर्गत ग्राम जुगराजपुर में कुछ दबंग लोगों द्वारा तालाब की जगह पर कब्जा करने से गांव के पानी का निकास बंद हो गया है। जिससे तालाब में पानी की मात्रा अधिक हो गई है। यदि बरसात के पहले पानी का निकास न किया गया तो तालाब का पानी पूरे गांव में तथा जलकर परिसर में रूद्र रूप दिखा सकता है। तालाब का गंदा जहां पानी की टंकी बनी हुई है।‌ वहीं जलकल परिसर में पानी भर गया है।यह पानी वाल पम्प के अंदर पानी पहुंच रहा है। जिससे गंदा पानी ग्रामीण इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रदूषित पानी पीने से गांव में संक्रामक बीमारी फैल सकती है। शिकायतकर्ता ग्रामीण सुरेश सिंह ,रामबरन सिंह ,रामेंद्र सिंह, वी पी सिंह, राजू सिंह, योगेंद्र सिंह ,जगदीप सिंह, राजेश सिंह ,मुलायम सिंह, भारत सिंह आदि एक दर्जन लोगों ने उप जिला अधिकारी जालौन को इस संबंध में शिकायती पत्र सौंपा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें